जांजगीर चाँपा

घर मे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, खरीददार सोनार भी चढ़ा हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सहित एक खरीदार को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित सोने चांदी के जेवर बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी छट कुमार कश्यप ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई की 28/09/2024 को उनके घर के आलमारी में रखे सोने का पत्तीदार माला और एक नग चांदी का करधन कीमती 47000/ रुपये को संदेही संगीता बाई एवं अन्य चोर द्वारा चोरी कर ले गए है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहा मदनपुर निवासी संगीता बाई को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। जिसमे उसने पुलिस को बताया की प्रार्थी के घर से उसने अपने भाई भैरो सिंह उर्फ भैरव सिंह चौहान के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जहां से मिले जेवरो को पकरिया निवासी पवन कुमार सोनी को बेचा था। जिसके बदले उसने आरोपियों को 19600 रुपए दिए थे। जिसपर पुलिस ने दोनो तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनके कब्जे से 05 पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र, चांदी का करधन 14 तोला, नगदी रकम 6000 रूपए और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक cg11bh 6747 बरामद किया गया को बरामद किया है।उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, म.प्रधान आरक्षक बलमती यादव, आर. श्याम सरोज ओग्रे, भुनेश्वर साहू, दीपक कश्यप एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...