रतनपुर

रतनपुर में किसान जन चौपाल : धान खरीदी में अव्यवस्था पर भड़के विधायक अटल, कहा विधानसभा में सरकार का करेंगे घेराव,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धान उपार्जन केंद्र रतनपुर में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किसान जन चौपाल का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान तहसीलदार शिल्पा भगत, पटवारी दिलीप परस्ते, जिला सहकारी बैंक मैनेजर, मंडी प्रबंधक राकेश श्रीवास, रवि चित्रकार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने शिकायत की कि इस वर्ष एग्रिस्टेक पंजीयन में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, कहीं रकबा कम कर दिया गया है तो कहीं टोकन काटने में तकनीकी बाधाएं लगातार सामने आ रही हैं।

किसानों का कहना है कि 70 प्रतिशत टोकन उन्हें स्वयं ऑनलाइन ही काटना है, पर सर्वर की समस्या के कारण यह सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के समय रतनपुर केंद्र में प्रतिदिन 2300 क्विंटल धान खरीदा जाता था, जबकि वर्तमान में इसे घटाकर मात्र 1100 क्विंटल कर दिया गया है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि साय सरकार की धान खरीदी नीतियां अस्पष्ट हैं और किसानों को अनावश्यक नियमों में उलझाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने महासमुंद जिले की उस घटना का उल्लेख किया, जहां टोकन न मिलने से एक किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सभी उपार्जन केंद्रों पर निगरानी समिति सक्रिय रखे हुए है, जो किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करवाने में जुटी है। चौपाल में उपस्थित किसानों की कई समस्याओं का तहसीलदार ने मौके पर ही निराकरण किया, जिससे किसानों में राहत देखी गई। बाकी मामलों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में धान खरीदी मुद्दे पर सरकार का घेराव किया जाएगा और किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने तथा उन्हें उचित मूल्य दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी