पचपेड़ी

पचपेड़ी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आज हुई पूरी, नए तहसील का हुआ शुभारंभ, सीएम भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल उद्घाटन

उदय सिंह

मस्तूरी – जनपद क्षेत्र का ग्राम पंचायत पचपेड़ी अब पूर्ण तहसील बन गया, मस्तूरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ पीयूष तिवारी,तहसीलदार अभिषेक राठौर, नायब तहसीलदार उमाशंकर लहरे, अप्रतिम पांडे, एवं राजस्व विभाग के टीम की उपस्थिति में, सीएम के हाथों वर्चुअल शुभारंभ के साथ आज पचपेड़ी को तहसील का उपहार मिला है। पचपेड़ी को तहसील बनने पर व्यापारी संघ पचपेड़ी,और मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र वासियों में भारी हर्ष और उल्लास और उमंग दिखाई दिया। सभी ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। पचपेड़ी तहसील में तीन राजस्व निरीक्षक मंडल 24 पटवारी हल्का 68 ग्राम 48 ग्राम पंचायत 113403 कुल खसरा कुल खातों की संख्या 39332है। ग्राम पंचायत पचपेड़ी में स्थित राजीव युवा केंद्र भवन पर वैकल्पिक व्यवस्था को देखते हुए अभी उसी में नए तहसील कार्यालय का शुभारंभ हुआ,जिसका आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर मस्तुरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव जनपद सभापति दामोदर कांत, , जयंत मनहर,अशोक रजवाल,सुखराम खुंटे, सुरेश खटकर,विजय नामदेव,उदय भार्गव,कमल डहरिया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भवन का शुभारंभ फुल माला एवं रिबन (फीता) काटकर किया गया। यह बिलासपुर जिले का 12 वीं तहसील होगा जिसका कुल क्षेत्रफल 29974.312 हेक्टेयर है। इसी तरह से नवनिर्मित तहसील में कुल 1,13,409 खसरे होंगे। मस्तूरी तहसील से अलग होकर बनाई गई , नई तहसील बनने के बाद मस्तूरी के दूर दराज के ऐसे इलाके जो पचपेड़ी के आसपास हैं उन्हें अपने जरूरी काम निपटाने में अब सहुलियत होगी। इस नई – तहसील में खातों की कुल संख्या 39332 है। सिंचित क्षेत्र 16859 हेक्टेयर तो असिंचित क्षेत्र 14025 हेक्टेयर है। तहसील की कुल जनसंख्या 1,24,727 है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...