बिलासपुर

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन बदमाश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को बिलासपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मारपीट और हमला करने के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी बापूनगर मरहीमाता मंदिर के पास थाना तोरवा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे नया पारा सिरगिट्टी निवासी प्रियांशु बक्सेल उसके मोहल्ले में आया था।

बातचीत के दौरान आरोपी ने अमन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और अचानक अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने अमन के दाहिने कुल्हे पर चाकू मार दिया, जिससे चाकू शरीर में फंस गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अमन चौहान ने किसी तरह अपने कुल्हे में फंसे चाकू को निकाला और थाना पहुंचकर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु बक्सेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS और 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना तारबाहर, थाना सिरगिट्टी और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने देर रात आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर और घुटने में चोट लग गई। घायल होने के कारण वह चल नहीं पा रहा था, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को व्हीलचेयर की मदद से अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रियांशु बक्सेल आदतन बदमाश है। इससे पहले भी उसने थाना तारबाहर क्षेत्र में शेख समीर पर नुकीली वस्तु से हमला किया था। वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अपने जीजा के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दे चुका है। दोनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि असामाजिक और आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी