जांजगीर चाँपा

6 साल के बच्चे का अपहरण, 5 लाख की फिरौती की मांग, सूचना मिलते ही पुलिस जुटी जांच में… मोबाइल नंबर को किया जा रहा ट्रेस, बाइक में पहुंचे थे अपहरणकर्ता

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – बलौदा थाना क्षेत्र के ठड़गाबहरा के 6 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। सूचना के बाद एसपी पारुल माथुर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है। बदमाश ने 5 लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की है, जिसके बाद पुलिस द्वारा मोबाइल की ट्रेसिंग की जा रही है और आरोपी बदमाश की पतासाजी की जा रही है. फिलहाल, अपहृत बच्चे का पता नहीं चला है। बलौदा के ठड़गाबहरा में सुबह साढ़े 9 बजे यह घटना सामने आई है, यहां बच्चे का पिता राजेन्द्र दुकान संचालित करते हैं, दुकान में सुबह 2 बच्चे और उसकी मां थी, इस दौरान बाइक से एक शख्स पहुंचा और उसने छोटे बच्चे गुड्डू ( अनुज ) को उसके पिता द्वारा बुलाने की बात कहते ले गया, कुछ देर बाद बच्चे का पता नहीं चला तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी पारूल माथुर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, इस बीच बच्चे के पिता के मोबाइल पर अज्ञात बदमाश का फोन आया और 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई। अब इस मामले में पुलिस, मोबाइल नम्बर को ट्रेसिंग करके जांच कर रही है। पुलिस की कई टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में खोजबीन करने गई है। एसपी पारुल माथुर ने बताया कि 6 साल के बच्चे के अपहरण के बाद 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है, मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार