बिलासपुर

सीपत: किराना दुकान में आगजनी की घटना…व्यवसायी को हुआ बड़ा नुकसान, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ी में एक किराना दुकान में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना में दुकान के अंदर रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी अजय साहू ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम गुड़ी के लिमहाई पारा में देव कुमार बिंझवार के किराये के मकान में किराना दुकान संचालित करता है। 13 जनवरी 2026 की रात लगभग 8:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 12:30 बजे मकान मालिक देव कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही अजय साहू तुरंत दुकान पहुंचे और मकान मालिक के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाई।

पीड़ित के अनुसार आगजनी में दुकान के अंदर रखा तेल पाउच, साबुन, आटा, शक्कर, गुटखा, बिस्किट सहित अन्य जनरल सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। केवल कुछ डिब्बों में रखा सीमित सामान ही बच पाया। इस घटना से हजारों का नुकसान हुआ है। शिकायत में आशंका जताई गई है कि दुकान के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति आग जलाकर ताप रहा था और उसी आग से किसी ने जानबूझकर लकड़ी में पन्नी लपेटकर दुकान की खिड़की से अंदर फेंक दिया, जिससे आग भड़क गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 326(g)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...