पचपेड़ी

निजात अभियान :- बड़ी मात्रा में देशी शराब के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार… सीधे शराब दुकान से लेकर कर रहा था परिवहन,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बिलासपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं निजात अभियान को सफल बनाने आबकारी विभाग की भूमिका संदेह के घेरे में है। क्योंकि निजात अभियान को सफल बनाने स्थानीय पुलिस तो लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर भी कोचिया गिरी करने वाले आरोपियों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह हैं, कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरा में संचालित शासकीय शराब दुकान के सुपरवाइजर,कर्मचारियों द्वारा आबकारी नियमों को ताक में रखकर कमीशन के लालच में शराब को कोचिया गिरी करने वाले आरोपियों तक पहुंचा रहे है। एक ऐसे ही मामले में पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि एक आरोपी जोंधरा के शराब दुकान से बड़ी मात्रा में देशी शराब लेकर निकला है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को घेराबंदी कर बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 11 AG 4115 में सवार पचपेड़ी निवासी विजय सिंह मार्शल को पकड़ा। जिसके कब्जे से पुलिस को 240 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया गया है। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

आबकारी विभाग के नाक के नीचे रोजाना हजारों का खेल…

सूत्रों की माने तो जोंधरा शराब दुकान में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा कमीशन के लालच में किसी भी को कितना भी शराब देने का काम करते है। बताया जा रहा है कि एकमुस्त एक पेटी शराब को बेचने के पीछे कमीशन लेते है। यानि कि पेटी पीछे करीब 200,से 300 रूपए का कमीशन उन्हे मिलता है। ऐसे में अलग अलग गावो से कोचिया गिरी करने वाले लोग रोजाना कई पेटियां लेकर अंचल के लोगो को शराब का आदि बना रहे है। जबकि शासन का साफ नियम हैं। कि किसी भी एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में शराब कि बिक्री नहीं करना है। उक्त नियम की धज्जियाँ उड़ाते हुए आबकारी विभाग के नाक के नीच नियमों को दरकिनार कर धड़ल्ले से शराब बेचकर मोटी रकम कमाई जा रही है। जिस वजह से स्थानीय पुलिस के लाख कोशिशें के बाद भी अवैध शराब के व्यवसाय पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी