बिलासपुर

शराब पीने पैसे नही दिए तो भाई बहन पर ब्लेड से हमला….दोनों गंभीर रूप से हुए घायल,आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में रक्षाबंधन के ठीक पहले भाई बहन को सरेराह ब्लेड मारने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ शराब पीने के लिए पैसा नही देने से आक्रोशित युवक ने प्रार्थी पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसके बीच बचाव में आई प्रार्थी की बहन पर भी आरोपी द्वारा हमला कर दिया गया है। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई है। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। इस दौरान शिकायतकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती में रहने वाले सिद्धार्थ यादव का जन्मदिन था। तो वह अपने परिवार के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था इसी बीच जरहाभाटा निवासी श्यामू यादव सिद्धार्थ के घर के सामने आकर उससे शराब पीने पैसे की मांग करने लगा। जब प्रार्थी ने पैसा नही दिया तो उसके घर के सामने ही श्यामू यादव गाली गलौज कर रहा था मना करने पर श्यामू यादव ने अपने पास रखें ब्लेड से उस पर वार कर दिया।जिससे सिद्धार्थ यादव के गर्दन् में चोट आई है, वही बीच बचाव कर रही सिद्धार्थ की बहन प्रिया यादव के नाक पर भी वार कर दिया घटना में दोनों भाई बहनों को गंभीर चोटे आई है, घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस ने आरोप श्यामू यादव के खिलाफ़ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...