रतनपुर

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर दिलाई गई शपथ….स्वच्छ परिसर हरित परिसर चलाया जा रहा अभियान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजन में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर स्वच्छ परिसर हरित परिसर के लिए स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत प्राचार्य डॉ आर एस खेर ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, तत्पश्चात उनके नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए पार्किंग स्थल से मुख्य मार्ग तक सफाई करते हुए पालीथीन,रैपर, कागज़ और अन्य कचरे को साफ किया। कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापक देवलाल उइके और शिल्पा यादव ने भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्राध्यापक डॉ राजकुमार सचदेव ने सभी को इको फ्रेंडली ब्रिक्स हेतु खाली पानी बाटल में रैपर, अनुपयोगी पालीथीन भरने की विधि बताई और इसके उपयोग की जानकारी दी। स्वच्छता हेतु शपथ और श्रमदान में शामिल सभी सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों सुखसागर,आतिश सिंह,धनसाय, विकास कश्यप,फागूराम,बजरंग की प्राचार्य ने इस श्रेष्ठ कार्य के लिए सराहना की।

error: Content is protected !!
Letest
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला...पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप, कोटा: कोरी डेम में डूबा घर का चिराग...दोस्तों के सामने 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, सरकंडा में एजुकेशन हब एवं बालवाटिका प्ले स्कूल की नई शाखा शुरू, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ... सीपत:- जमीन विवाद ने ली जान...घर खाली कराने की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर, सीपत पुलिस ने आर... खड़ी हाइवा से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश....तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक का माल जब्... अरपा में मिली अज्ञात शव से सनसनी..हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस, प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में गूंजा मल्हार का गौरव, ऐतिहासिक धरोहर को मिली राष्ट्रीय पहचान सीसीपीएल 2026 से पहले बिलासपुर बुल्स का दिखा दम... जर्सी लॉन्च के साथ भरी हुंकार, बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह....प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेट... एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म...