रतनपुर

सड़क किनारे लगे क्रॉस मेटल बेरियर की चोरी कर खपाने ले जा रहे 3 चोर गिरफ्तार… कब्जे से एक ऑटो और 2 लाख 83 हजार का माल जब्त

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले की रतनपुर पुलिस ने सड़क किनारे लगे मेटल बेरियर की चोरी कर खपाने ले जा रहे 3 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लाखों के माल को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 09.09.2023 को प्रार्थी कीर्तिका कुमार लोनिया निवासी गॉधीनगर रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोटा मेनरोड भैंसाझार चौक के पास सड़क किनारे लगे क्रास मेटल बेरियर 18 नग कीमती करीबन 2,83,500 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त घटना दिनांक को चोरी हुये सामान को कुछ अज्ञात लोग मालवाहक ऑटो में भरकर कोटा की ओर ले जा रहे हैं।

मुखबीर की सूचना पर पता तलाश किया जा रहा था कि उक्त आटो ग्राम पीपरतराई के मनहरण कुर्रे का होना पता चला। जो संदेही मनहरण कुर्रे से चोरी हुए सामान के संबंध में पुछताछ किया जो अपने दोस्त शेखर कुर्रे एवं नाबालिग बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों तथा अपचारी बालक के मेमोरेण्डम कथन पर 18 नग क्रास मेटल बेरियर, लोहे के नट बोल्ट व परिवहन में प्रयुक्त माल वाहक ऑटो को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों तथा अपचारी बालक के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,