रतनपुर

खूंटाघाट में उमड़ी पर्यटकों की भीड़..तीज और गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगता है मेला,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – खूंटाघाट में ऐतिहासिक गणेश चतुर्थी के मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। तीज त्यौहार के मौके पर मायके पहुची बहन बेटियों ने परिवार के साथ जमकर मेले का लुत्फ उठाया। यहां नहरो से छोड़े जा रहे पानी के मनोरम दृश्य ने मेले को और भी आकर्षक बनाया।

बिलासपुर और जांजगीर जिलें के सवा दो सौ गांवों के सैकड़ों किसानों की चिंताए खूंटाघाट जलाशय से छूट रही नहरों की अविरल धाराओं में खो जाती है। लबालब बांध के पानी से हर्षित किसान अपनी खुशीयां बांटने हर साल परिवार के साथ गणेश चतुर्थी पर यहां पहुचते हैं। बारिश के बाद का बांध का मनोरम दृश्य भी यहां सैलानियों को आकर्षित करता है।

गणेष चतुर्थी पर खुटाघाट में लगने वाले परंपरागत मेले से जन भावनाएं भी जुड़ी हुई है। खेती किसानी के कामों से फुरसत पा चुके वर्षो पहले किसान यहां कबड्डी और कुश्ती के स्पर्धाओं का आयोजन भी करते थे। हालांकि ऐसे आयोजन की यादें ही लोगों के दिलों में बची है। पर परंपरागत मेले की चमक आज भी बरकरार है। ऐसे आयोजनों की परंपराओं को सहेजना भी जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी