कोटा

शराब पीने से मना करने पर महिला से छेड़खानी और विवाद करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार… निजात अभियान का दिख रहा असर

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – बेलगहना चौकी अंतर्गत महिला के साथ शराब के नशे में छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मामले में महिला की शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे जिनके ठिकानों पर दबिश देकर बेलगहना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार सोनपुरी निवासी बरसाती कैवर्त और अनिल कैवर्त गांव में शराब पी रहे थे। जिसे प्रार्थिया ने मना किया फिर क्या दोनों आरोपी इस बात से खफा होकर महिला के साथ ही छेड़खानी करने लगे बात यहीं तक नहीं रुकी उन्होंने महिला के साथ गाली गलौज किया। उक्त मामले की शिकायत प्रार्थिया ने बेलगहना चौकी में दर्ज कराई है इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी पुलिस को उनके ठिकनो की जानकारी लगी। जहा दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उमेश कुमार साहू, प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक विनोद यादव, गोविन्दा जायसवाल, विजयेन्द्र कोल का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी