बिलासपुर

चरस की खेप लेकर जिले में पहुंचा नशे का सौदागर गिरफ्तार….कब्जे से 5 लाख कीमती प्रतिबंधित चरस जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अंतराज्यीय चरस तस्कर को हिर्री पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। जहां एक तस्कर से पुलिस ने 500 ग्राम चरस बरामद किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि अन्य राज्य से बड़ी मात्रा में नशे की खेप बिलासपुर लाई जा रही है। जिसपर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदेहियों की जांच कर रही थी। इसी बीच हिर्री पुलिस पेंड्रीडीह चौक पर जांच कर रही थी। तभी उड़ीसा बालीमेला निवासी भास्कर बेहरा को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो पता चला कि आरोपी मलकानगिरी उडिसा से 500 ग्राम चरस लेकर आया हुआ था।

जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख बताई जा रही है। उक्त मामले के जब पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ कि तो पता चला कि जयपुर बालीमेला मलकानगिरी उडिसा से गांजा के खेतो से चरस निकाल वह उसे बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था। जहा वह हिर्री पुलिस कि हत्थे चढ़ गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...