बिलासपुर

बिलासपुर प्रेसक्लब चुनाव में आशीर्वाद पैनल को मिला आशीर्वाद…. इरशाद अली अध्यक्ष, संजीव पांडेय उपाध्यक्ष, दिलीप यादव सचिव, दिलीप जगवानी सह सचिव निर्वाचित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रेसक्लब बिलासपुर के निर्वाचन प्रक्रिया में 21 सितंबर को मतदान और मतगणना के बाद सामने आए परिणाम ने जाहिर कर दिया कि संघर्ष करने वालो को हमेशा जीत मिलती है, इस चुनाव में प्रेसक्लब सदस्यों ने बड़ी संख्या में मतदान करते हुए हिस्सा लिया, जहाँ सदस्यों ने आशीर्वाद पैनल को सिरोधार मानते हुए अपना आशीर्वाद दिया और निर्वाचित किया। जिसमें इरशाद अली अध्यक्ष, संजीव पांडेय उपाध्यक्ष, दिलीप यादव सचिव, दिलीप जगवानी सह सचिव निर्वाचित एवं निर्विरोध के रूप में प्रतीक वासनिक कोषाध्यक्ष और गोपीनाथ डे कार्यकारणी सदस्य के रूप में चुने गए है। जैसे ही देर शाम मतों की गणना शुरू हुई रुझान आने लगे और लगातार जीत का जश्न शुरू हो गया और देर रात तो ईदगाह चौक स्थित प्रेसक्लब ट्रस्ट भवन में जश्न मनाया जाने लगा, जहाँ विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

ये रहा प्रत्याशियों के बीच जीत और हार का आंकड़ा..

उपाध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय को 279, रमन किरण को 88 प्राप्त हुए, जिसमें 191 मतों के अंतर से संजीव पांडेय विजयी रहे, इसी तरह सचिव संदीप करिहार 120 मत, दिलीप यादव 236, शैलेश पाठक 22 मत जिसमें 116 मतों से दिलीप यादव सचिव पद के लिए विजयी रहे। सह सचिव के 237 मत प्राप्त कर दिलीप जगवानी विजयी रहे, वही अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल करते हुए इरशाद अली को 248 वोट मिले, विजयक्रांती तिवारी को मिले 58 वोट, मनोज दुबे को मिले 1 वोट निर्मल माणिक को 64 वोट, जहाँ जीत का अंतर 184 रहा।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...