बिलासपुर

बाईक चोर गिरोह के 3 सदस्य चढ़े बिलासपुर पुलिस के हत्थे…11 गाडियां कब्जे से बरामद, कई जिलों से उड़ा चुके है बाइक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जांजगीर, बिलासपुर और बलौदाबाजार के बाइक को चोरी करने वाले गिरोह को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एसीसीयू और तारबाहर पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 11 चोरी की बाइक मिली है, जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली युवक बाइक को काफी सस्ते दाम में बेचने की फिराक में घूम कर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं जिस पर एसीसीयू और तारबाहर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी जहां कस्तूरबा नगर निवासी इतियल पीटर,पारिजात कॉलोनी निवासी अनिल पांडे,दैजा तखतपुर निवासी संगम मानिकपुरी मौजूद थे। जिनके पास से 4 पल्सर, 3 डीलक्स, 2 स्प्लेंडर, 1 एक्टिवा, 1 सीबीजेड बाइक मिली। जिसके संबंध में आरोपियों से दस्तावेज की मांग की गई क्योंकि गाड़ी चोरी की थी इस वजह से आरोपियों के पास किसी भी गाड़ी के कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले है,

वही जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने सभी गाड़ियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी करना बताया है जिसे खपाने के प्रयास में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं पुलिस ने उनके कब्जे से 11 बाइक बरामद की है स्थानीय पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त गाड़ी बलौदा बाजार, जांजगीर और बिलासपुर जिले की है। जिनके मालिको की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है, वही तीनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी