बिलासपुर

महिला को झांसा देकर ठगी का मामला….दिन दहाड़े पुराना बस स्टैंड से 2 आरोपी महिला को ले गए साथ फिर कंगन लेकर हुए गायब,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दिनदहाड़े महिला को पैसे दिलाने के नाम पर दो आरोपियों द्वारा गहने की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत पुराना बस स्टेण्ड निवासी शांति बाई यादव ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जहां उसने बताया कि मंगलवार को प्रार्थिया एक घर से बर्तन मांज कर निराला नगर पुराना बस स्टेण्ड पैदल हाथ में झोला लेकर दूसरे घर जा रही थी कि दोपहर में 02.00 बजे प्रार्थिया राजस्थान जलेबी दुकान के आगे चौक में पहुची थी की उसके पीछे से दो आदमी बाईक में आकर उसके खाते में 4 लाख रुपए लाने की जानकारी देते हुए अपने झांसे में लिया। जिनके झांसे में आकर महिला उनके साथ चली गई। आरोपियों ने उसे यातायात थाना के पीछे रोड में ले जाकर महिला के हाथ के चांदी के कड़े को बैंक में जमा करने के बहाने ले लिया। उसके बाद वह महिला को तहसील आफिस लेकर गए। जहां उन्होंने महिला को 20 रुपए देकर टिकिट लाने भेजा। जिसके बाद वह दोनो शातिर आरोपी रफू चक्कर हो गए। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ मामले में महिला ने दोनों आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करते हुए अपने 30 तोला कीमती चांदी के कड़े की ठगी होने की जानकारी दी है मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...