बिलासपुर

बिलासपुर :- धारदार हथियार से गले में वार कर युवक को उतारा मौत के घाट,क्षेत्र में मचा हड़कंप,पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी में रहने वाले सुखनंदन धुरी की खून से लथपथ लाश आज सुबह ग्रामीणों ने उसी के घर में देखी जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमी निवासी सुखनंदन धुरी पिता स्व दीनदयाल धुरी उम्र 36 वर्ष की उसी के ही घर में खुर्सी पर बैठे हुई खून से लथपथ लाश मिली है,

जिसके गले के पीछे किसी धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है। आशंका जाहिर किया जा रहा है की बीती रात किसी परिचित व्यक्ति के साथ वह शराब पी रहा था शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और उस अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी जैसे हथियार से गले में वार कर हत्या की इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया होगा।

मृतक की जिस जगह लाश मिली है उस स्थान पर शराब की खाली शीशी और डिस्पोजल भी मिला है तथा मृतक अपने घर के अंदर खुर्सी पर बैठा हुआ है। वही जानकारी मिली है की मृतक शराब पीने का आदि था एवं अपने घर में अकेले रहता था। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...