पचपेड़ी

सरकारी स्कूल में बच्चों की लड़ाई में बड़ो के बीच हुआ था खूनी संघर्ष…मामले के फरार आरोपी गिरफ्तार, पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेडी – आपसी रंजिश को लेकर स्कूल से लौट रहे छात्रों और युवकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पचपेडी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में घटना में शामिल 10 आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को भटचौरा में रहने वाले सौर्य एवं इंद्र के परिजनो ने पचपेडी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी की उनके बच्चे सौर्य एवं इंद्र स्कूल गए हुए थे। जहां से वह करीब 12 बजे भागते घर पहुंचे। जहां गांव के पटेल परिवार के अजय पटेल,.मुकेश पटेल, कलेश्वर पटेल, गोपाल पटेल, अभय कुमार पटेल, योगेश पटेल, तीजराम पटेल,शिबु पटेल, राकेश पटेल, सुरेश पटेल उनके पीछे पीछे पहुंचे और छात्रों के साथ साथ वहा खड़े ऐश्वर्या कोसले एवं मानवी कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। इधर इस मामले के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। जिनके ठिकानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी विवेक कुमार पाण्डेय, उनि पिल्लु राम मांडवी , सउनि मानिक लाल लहरे , प्रधान दुलार टोप्पो, लक्ष्मण सिंह ,आरक्षक देवेंद्र मरकाम, किशन राय, सद्दाम पाटले, राजीव सिंह , ओमप्रकाश खुटे , सागर खटकर, अश्वनी पटेल , प्रीतम मरावी, सचिन तिवारी , महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी