छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव अपडेट, महापौर एवं अध्यक्ष का चुनाव कर सकते है पार्षद….रिपोर्ट का इंतजार

रायपुर– नगरीय निकाय चुनाव में अब नया मोड़ सामने आ सकता है, सीएम भूपेश बघेल ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम कराने विचार व्यक्त किया है, इसके लिए बाकायदा तीन वरिष्ठ मंत्रियों की उप समिति का गठन किया है, जिनके रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया निर्धारित की जा सकती है। अध्यक्ष एवं महापौर के सीधे चुनाव को बंद कर अब छत्तीसगढ़ में भी पार्षद महापौर एवं अध्यक्ष का चुनाव कर सकते है। सीएम भूपेश ने कहा है, कि अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में कोई खराबी नहीं है। मध्यप्रदेश की तर्ज पर छग में भी महापौर के साथ ही अध्यक्ष के सीधे निर्वाचन को बंद किया जा सकता है, सरकार ने इस मामले में सुझाव एवं प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार करने केबिनेट की उप समिति का गठन किया है, जिनके द्वारा 15 अक्टूबर को अपनी रिपार्ट पेश की जाएगी फिर इसकी अधिकृत घोषणा हो सकती है। फ़िलहाल देश के कई प्रदेशों में सीधे चुनाव या पार्षद के माध्यम अध्यक्ष एवं महापौर का चुनाव किया जाता है, लिहाज़ा प्रदेश में भी सीधे चुनाव को बंद किया जा सकता है। बहरहाल कैबिनेट की उपसमिति समिति में शामिल सदस्य संसदीय कार्य मंत्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे और कैबिनेट में पेश करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...