मस्तूरी

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तही मोर सोना’ 6 अक्टूबर को होगी रिलीज…फिल्म प्रमोशन करने मस्तूरी पहुंचे एक्टर संजय साहू

उदय सिंह

मस्तुरी – छत्तीसगढी फिल्म एक्टर संजय साहू अपने 6 अक्टूबर को आने वाले फिल्म तही मोर सोना के प्रमोशन में मस्तूरी पहुंचे जहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया की आने वाली फिल्म बहुत ही रोमांचक होगी इस फिल्म को दर्शको के हिसाब से ही इस फिल्म को बनाया गया है।

जो 6 अक्टूबर को नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। एस आर सिनेमा के बैनर तले तही मोर सोना शहर के नजदीकी सिनेमा घरों में आगामी 6 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म एक सस्पेंस व थ्रीलर फिल्म है जिसे निर्माता एवं निर्देशक आर के पटेल, सृष्टि अग्रवाल, सह निर्माता नागेश्वर साहू ने तैयार किया है।

जिसे दर्शक पूरी उत्सुकता व जिज्ञासा के साथ देख सकेंगे साथ ही दर्शक आश्चर्यचकित होकर यह सोचेंगे कि ये क्या हो गया और कैसे हो गया? अरे ऐसे कैसे? इसमें सस्पेंस के साथ भरपूर कॉमेडी भी है,

उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म में लीड रोल कर रहे एक्टर संजय साहू ने बताया कि दर्शकों की डिमांड के अनुसार रोमांस और एक्शन से हटकर सस्पेंस व थ्रीलर फिल्म है।

जो इस फिल्म में नया प्रयोग किया गया है, इसको एक बार टॉकीज में आकर जरूर देखें और अपना भरपूर आशीर्वाद दें। साथ ही एक्टर संजय साहू ने कहा की यदि इस फिल्म में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला तो इसी प्रकार से अलग हटकर हम आगे भी फिल्म बनायेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,