रतनपुर

खूंटाघाट में बिना पर्ची दिखाए बाइक ले जाने से मना करने पर दो युवकों ने स्टैंड कर्मचारी को मारा चाकू…गंभीर हालत में हॉस्पिटल रिफर

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – खूंटाघाट डेम पर मोटर सायकल स्टैण्ड के कर्मचारी पर चाकू बाजी करने का मामला सामने आया है। जहाँ गंभीर हालत में युवक को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है यह पूरा मामला बुधवार का है। जहाँ दो युवक खूटाघाट पहुंचे थे। जहाँ स्टैंड के अंदर रखे बाइक को ले जाने ग्राम कर्रा निवासी स्टैंड के कर्मचारी धीरज कश्यप के साथ दोनो युवक विवाद करने लगे। बताया जा रहा है जो बाइक को वो ले जाना चाह रहे थे। उस बाइक कि पर्ची उनके पास नही थी। यही कारण था कि स्टैंड के कर्मचारी धीरज कश्यप उनको पर्ची देने के बाद ही बाइक ले जाने देने कि बात पर अड़ा रहा। जिसे गुस्साए युवकों ने धीरज पर धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर दिया। इधर आवाज सुनकर कैटीन के कर्मचारी वहा पहुंचे तो युवक वहा से भाग निकले। इधर घायल धीरज को किसी तरह सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र रतनपुर लेकर पहुंचे। जहा उसकी गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में रैफर कर दिया। इधर मामले में रतनपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...