मस्तूरी

VIDEO :- शिक्षा के मंदिर को फिर एक शिक्षक ने किया कलंकित… प्रधान पाठिका के सामने टेबल पर चखना और शराब लेकर बैठा शिक्षक और पीने लगा पैग, 

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड के एक शासकीय स्कूल में फिर गुरु की महिमा को खंडित करने का काम एक शिक्षक ने किया है, जिसने शराब के नशे में स्कूल पहुँचकर पहले तो इस पेशे को कलंकित किया, फिर स्कूल के भीतर महिला प्रधान पाठिका के सामने अपनी टेबल पर चखना और शराब लेकर पीने बैठ गया, जिसने बड़े ही आराम से पैग बनाया और पीने लगा, जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उल्टे उसने बीईओ, डीईओ और यहां तक कलेक्टर से शिकायत करने देने की बात कही, जिसने नशे में चूर होकर जो करना है कर लो कि धमकी भी दी है। 

दरअसल यह पूरा मामला मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है, जहाँ पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुँचे, जो अपने साथ भी शराब लेकर पहुँचे थे, जिन्होंने बकायदा स्कूल में छोटे छोटे बच्चों के सामने शराब और बैग में रखे चखने को निकाला और कार्यालय कक्ष में मौजूद प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान के सामने शराब की बोतल खोलकर पैग बनाकर पीने लगा, जिसे ऐसा करने से जब रोका गया तो उसने किसी से भी शिकायत करने देने की बात कही। मामले में प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान ने बताया कि स्कूल में सहायक शिक्षक का यह कृत्य बेहद ही निंदनीय है, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, वही उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की मनमानी की बात भी कही।

डीईओ ने दिए सख्त जांच और कार्रवाई के निर्देश..

वही इस मामले में जब डीईओ टी आर साहू को जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और शीघ्र जांच कर कार्रवाई की बात कही साथ ही तत्काल उक्त शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई शुरू करने निर्देश दिए है वही मामले में मस्तूरी बीईओ अश्वनी भारद्वाज ने अपने टीम के साथ स्कूल पहुँचकर इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़..

इस शासकीय जनपद प्राथमिक शाला में स्कूल लगने का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक है, जहाँ 258 बच्चों की छात्र संख्या दर्ज है, लेकिन शिक्षक अपनी मनमानी से 10:30 बजे स्कूल पहुँच रहे है, वही ऐसे शिक्षक तो इस पेशे के साथ ही समाज के लिए भी कलंक है जो खुलेआम शिक्षा के मंदिर में शराबखोरी को अंजाम दे रहे जिनके भरोसे ही देश के भविष्य अपना भविष्य तलाश रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...