सीपत

सीपत :- तालाब पट्टे को लेकर विवाद….. मछली पालक को पहुँचा भारी नुकसान, पंचायत प्रतिनिधियों पर लगे गंभीर आरोप

उदय सिंह

बिलासपुर – ग्राम बाम्हू, थाना सीपत अंतर्गत जलाशय पट्टे को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसमें मछली पालन कर रहे ग्रामीण को करीब 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित देव कुमार यादव ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ को शिकायत सौंपते हुए न्याय की मांग की है। शिकायतकर्ता देव कुमार यादव के अनुसार, ग्राम बाम्हू के बंधवा तालाब का 10 वर्षों का पट्टा छत्तीसगढ़ दर्पण महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया गया था, जिसकी एक सदस्य दुर्गा बाई यादव पति देव कुमार यादव ने दिनांक 08 अक्टूबर 2021 को पंचायत कोष में अनुबंध राशि जमा कर मछली पालन की प्रक्रिया शुरू की थी। तालाब में मछली बीज डालने के बाद 22 मई 2025 को जब मछली आखेट की गई, तो लगभग 8 से 9 क्विंटल मछली प्राप्त हुई। आरोप है कि मछली आखेट के समय ग्राम पंचायत बाम्हू की सरपंच चंदा साहू, प्रतिनिधि कन्हैया साहू, पंच सावित्री बाई, बसंत साहू, राजा रजक, सूर्या सूर्यवंशी, गोलू सूर्यवंशी एवं पप्पू यादव ने मौके पर पहुँचकर यह कहते हुए मछली को जबरन मरवा दिया कि पट्टे की अवधि समाप्त हो चुकी है। इस दौरान कथित रूप से पीड़ित को धमकी भी दी गई कि वह जहाँ चाहें शिकायत कर सकते हैं, पंचायत निपटने को तैयार है।
देव कुमार यादव ने आरोप लगाया कि उक्त कृत्य से उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...