रतनपुर

रतनपुर माघी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- धार्मिक नगरी रतनपुर में 9 फरवरी से 15 फरवरी तक माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला आयोजित होने वाला है । जिसकी व्यवस्था को लेकर राजस्व विभाग, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के द्वारा सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई । बैठक में कोटा एसटीएम आनन्दरूप तिवारी, पुलिस विभाग, पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे सहित विभिन्न विभाग के सभी कर्मचारी पहुंचे थे।

इस बैठक में मेले की तैयारी को लेकर सर्वप्रथम नगर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने सुझाव दिए। जिसमें मेले को व्यवस्थित रूप से संचालित करने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, माघी पूर्णिमा मेला में 7 दिनों के अंदर ढाई से तीन लाख लोग पहुंचते हैं। जिसकी प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है।

प्रतिदिन लगभग 60 हजार लोग पहुंच सकते हैं। पार्किंग की व्यवस्था, उनके आने जाने के लिए परिसर में रूट सहित अन्य सभी सुविधाओं पर व्यवस्था बनाने निर्णय लिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...