बिलासपुर

शटर उखाड़कर फार्मेसी स्टोर में बड़ी चोरी… 1.20 लाख रुपये नगद लेकर फरार हुआ अज्ञात चोर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित विहान फार्मेसी स्टोर में दरमियानी रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने दुकान का शटर उखाड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखी लगभग 1,20,000 रुपये नकद राशि चोरी कर फरार हो गया। घटना 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 की रात के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अरुण कुमार, जो विहान लाइफ केयर फार्मेसी स्टोर्स में अकाउंट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें 1 दिसंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे चोरी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे तिफरा ब्रांच पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दुकान का शटर तोड़ा गया है और दराज में रखी नगदी रकम गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। प्रार्थी ने लिखित आवेदन के माध्यम से पूरी घटना का विवरण देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS और 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। दुकान में मौजूद सीसीटीवी फुटेज और आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपी का सुराग मिल सके। सिरगिट्टी पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...