मस्तूरी

विधानसभा चुनाव 2023:- मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने लोहर्सी मंडल के विभिन्न गांवो में पहुंचकर मांगा आशीर्वाद

उदय सिंह

बिलासपुर – गुरुवार को बिलासपुर जिले के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन रैली निकालकर अपनी ताकत दर्शायी तो वही जनता के बीच जाकर एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलाने का आवाहन किया। बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा सीटों में से एक मस्तूरी के मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि वे पिछले एक साल से चुनावी मोड पर ही नजर आ रहे थे। लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं का यथा संभव निराकरण करने वाले भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने लोहर्सी मंडल के ग्राम बसंतपुर, परसोड़ी,कुकुर्दीकला, कुकुर्दी खुर्द , मुकुंदपुर, अमलडीहा , उदईबंद , सोनसरी सहित दूर दराज के गांव में पहुंचकर जनसंपर्क किया। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर भाजपा को क्यों वोट देना चाहिए यह मतदाताओं को समझाया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक मतदाताओं से परिचित डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार उनके बीच पहुंचकर अपने लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं , तो वही विधायक प्रत्याशी का जगह-जगह आत्मीय स्वागत भी किया जा रहा है। बुजुर्गों से जीत का आशीर्वाद लेते हुए डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार, किसान विरोधी नीति , युवाओं के साथ छल, शराबबंदी के फायदे को पूरा न करने के मुद्दे पर सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर रहे हैं ।

डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान पूरे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति गहरी नाराजगी नजर आ रही है , तो वहीं मतदाता खुद कह रहे हैं कि मस्तूरी सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश में रूके हुए विकास को गति देने के साथ निरंकुश हो चुके अपराध और अपराधियों पर भी नकेल कसा जा सके।अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी की नजर उन बुजुर्ग और विकलांगों मतदाताओं पर भी है जिन्हें इस बार घर से ही मतदान करना है । गुरुवार को बिलासपुर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य में सरकारी कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इसी आरोप को दोहराते हुए डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने भी आशंका जातायी है कि विकलांग और बुजुर्गों से घर में मतदान के समय ऐसे ही सरकारी कर्मचारी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करा सकते हैं यही कारण है कि वे इस दौरान लगातार भाजपा के पदाधिकारियो के भी साथ रहने की पैरवी कर रहे हैं। साथ ही वे बुजुर्गों और विकलांगों को भी आगाह कर रहे हैं कि वे किसी के भी बहकावे में ना आए और प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाएं ताकि केंद्र की मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की सरकार प्रदेश में बन सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी