पचपेड़ी

ट्रैक्टर ड्राइवर की खुद के ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत…पुलिस जुटी जांच में,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में सुबह 11: 30 बजे के आसपास अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरकर ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई, वही पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी निवासी चंदराम यादव पिता भगेला राम यादव उम्र 35 वर्ष गांव के ही गोरेलाल सूर्यवंशी के ट्रैक्टर का चालक था जो शुक्रवार सुबह 11,30 बजे के आसपास ग्राम सुलौनी से ग्राम भुरकुंडा जा रहा था तभी बेल्हा सुलौनी मोड के पास ड्राइवर चंदराम ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे की ओर उतर गया,

जिस दौरान ड्राइवर ट्रेक्टर से कूदने का प्रयास किया,लेकिन कूदने के दौरान वह ट्रैक्टर के इंजन से नीचे गिर गया, जो ट्राली के पहिये के नीचे आ गया और जिससे ड्राइवर चंदराम को गंभीर चोटे आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...