बिलासपुर

सिम्स में प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त, बेहतर सामंजस्य स्थापित करने लिया गया निर्णय

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिम्स में लग रहे आरोप प्रत्यारोप पर नजर बनाए रखने जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है। जिसके तहत सिम्स हॉस्पिटल में नए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिला कलेक्टर सारांश मित्तर ने सिम्स हॉस्पिटल में कोरोना के बेहतर प्रबंध के लिए अतिरिक्त कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दरसअल सिम्स हॉस्पिटल में आरटीपीसीआर लैब , टूनाट जाच सहित 142 बिस्तरों का कोविड अस्पताल संचालित है । वर्तमान में सिम्स प्रबंधन और आम जनता के बीच में समन्वय का अभाव होने के कई मामले प्रशासन के संज्ञान में आ रहे है। जिनके अधिकांश प्रकरणो की वजह से कोविड जन्य परिस्थितियों का निराकरण किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने आयुर्विज्ञान संस्थान ( सिम्स ) में कोविड -19 प्रबंधन के समुचित समन्वय और समीक्षा के लिए अतिरिक्त कलेक्टर को प्रभार सौपा है। ताकि अंचल के मरीजो को बेहतर उपचार की व्यवस्था सिम्स हॉस्पिटल में सुनिश्चित हो सके। 

error: Content is protected !!
Letest
बिलासा ताल को मिली नई पहचान... 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, वन मंत्री ने रोपे पौधे रतनपुर :- चलती बस में महिलाओं का झपटमार गैंग बेनकाब... धक्का-मुक्की कर उड़ाते थे सोने की चेन, 7 महिल... बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता...