सीपत

सीपत:- खुले जीआई तार की चपेट में आने से मासूम की मौत…आरोपी ने बिजली चोरी कर खेत में बिछाई थी करंट,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिण्डाडीह में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोपी कमलेश सर्वशं द्वारा खेत में अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित जीआई तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। सीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गैर इरादतन हत्या का आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना 30 अप्रैल 2025 की है जब ग्राम गुड़ी निवासी रामानंद धनुहार थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी भांजी कुमारी सरिता धनुहार, उम्र 10 वर्ष, करेंट लगने से मृत हो गई है। सूचना पर सीपत पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। पंचनामा कार्रवाई के दौरान मृतिका के शरीर पर जलने के निशान पाए गए। घटना स्थल पर एफएसएल टीम और विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अनुराग सोनी द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी कमलेश सर्वशं, उम्र 45 वर्ष, ने बिजली के खंभे से चोरी कर अवैध कनेक्शन लेकर खेत में खुला जीआई तार बिछाया था, जिसमें करेंट प्रवाहित हो रहा था। इसी करंट की चपेट में आकर मासूम सरिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृत्यु का कारण करेंट लगने से हृदय गति रुकना बताया। आरोपी का कृत्य गैर-इरादतन हत्या की श्रेणी में आने पर उसके खिलाफ भारतीय न्याया संहिता की धारा 105 बीएनएस एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।सीपत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि कमल फूल साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...