बिलासपुर

जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का एक साथ सभी एसडीएम ने किया निरीक्षण…ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों एवं स्टॉफ को नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सभी एसडीएम आज अपने इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और मरीजों एवं ग्रामीणों के हित में इनमें और सुधार किये जाने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्ण बर्ताव करने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए।

एसडीएम बिल्हा हरिओम द्विवेदी ने बिल्हा सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से अस्पताल में लगे मेडिकल उपकरणों के उपयोग, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। श्री द्विवेदी ने अस्पतालों मेें डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने भोजन मेनू का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है।

उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। कोटा एसडीएम अमित सिन्हा ने रतनपुर एवं कोटा के सामुदायिक अस्पताल के निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। ओपीडी पर्ची के ऑनलाईन काटने को कहा है। उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही इलाज के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने पैथोलॉजी लैब एवं एक्स रे रजिस्टर संधारण का भी अवलोकन किया। तखतपुर एसडीएम सूरज साहू ने तखतपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी से नदारद पाये गये कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने को कहा है।

मरीजों से चर्चा करने पर इलाज संतोषप्रद होना बताया। मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था मापदण्डों के अनुरूप पाई गई। मस्तुरी एसडीएम बजरंग वर्मा ने मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भी मरीजों के हित में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...