मस्तूरी

हाइवा की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत…मस्तुरी पुलिस जुटी शिनाख्त के प्रयास में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा से सुखरीपाली रोड पर बीती रात हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएल 3887 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची मस्तूरी पुलिस ने शव को पीएम के लिए मस्तूरी भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे के करीब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम गतौरा से ग्राम सुखरीपाली रोड पर हाइवा ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि मृतक की उम्र लगभग 50-55 वर्ष का है जिसने काले रंग का हाफ टी शर्ट और लोवर पहना है जिसके पास और कोई भी पहचान के लिए सामान नही है वही चेहरा भी हाइवा के पहिये के नीचे आने से पहचान के योग्य नही है, लिहाज़ा आस पास के गांव में पूछताछ और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...