बिलासपुर

नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूर्ण…18 के नामांकन निरस्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अफसरों के द्वारा आज की गई। प्रेक्षकों की मौजदूगी में बारी-बारी से चेकलिस्ट के अनुसार सूक्ष्मता से की गई। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ता मौजूद थे। जांच में जिले की छह विधानसभाओं को मिलाकर 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

इन अभ्यर्थियों में कोटा विधानसभा क्षेत्र से अपराजिता मंडल एवं भूनेश्वर मार्को कुल 02 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से रवि प्रसाद यादव, सागर निषाद, सादिका बेगम खान और सूरज मिरी डहरिया कुल 04 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से दिलीप अग्रवाल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, अरविन्द कुमार पांडे, संतोष साहू एवं हीराबाई यादव कुल 04 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से उमेश कुमार भार्गव, शब्द सांची पाटले एवं सुखमनी डहरिया कुल 03 उम्मीदवार, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से तरूण किशोर विश्वकर्मा,

पूरनलाल छाबरिया, चंद्रशेखर पांडे एवं बहोरन लाल यादव कुल 04 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र अमान्य किए गए हैं। नाम निर्देशन पत्र जिन कारणों से अमान्य किए गए हैं उनमें डमी उम्मीदवार, शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करना, अधूरे नामांकन पत्र, प्रस्तावकों के पूरे हस्ताक्षर नहीं होना और बी फॉर्म नहीं होना आदि कारण शामिल हैं।

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थी 2 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...