छत्तीसगढ़रतनपुर

हत्यारी मधुमक्खियों का आतंक, बुजुर्ग की हत्या का लग रहा है आरोप

पहले इलाज के लिए फूटी कौड़ी नहीं मिली और अब मौत के बाद मुआवजे की बाट परिजन जोह रहे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

वैसे तो मधुमक्खियां मीठा मीठा शहद देती है, लेकिन जब यही छोटी सी मधुमक्खी भड़क जाए तो, वे इंसान के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही हुआ रतनपुर के चरवाहे के साथ, जिन पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि हमले में उनकी मौत हो गई ।
रतनपुर क्षेत्र के सांधि पारा निवासी बुजुर्ग भरत यादव 15 अप्रैल को हमेशा की तरह भैंस चराने रतनपुर खुटाघाट के पास नदिया खार गए थे। शाम करीब 4:30 बजे का वक्त था, जब पेड़ के ऊपर मौजूद मधुमक्खी के छत्ते पर एक परिंदे ने हमला कर दिया। इस हमले से भड़की मधुमक्खियां आसपास

भिनभिनाने लगी और 75 वर्षीय बुजुर्ग उनका शिकार बन गए। बुजुर्ग चरवाहे भरत यादव को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। कुछ बच्चों ने इसकी सूचना उनके घर पर दी, जिसके बाद 108 की मदद से उन्हें रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए बाद में उन्हें बिलासपुर के सिम्स रिफर कर दिया गया । सिम्स में भी दो दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद बुजुर्ग का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन वहां भी इलाज ना होने पर परिजन उन्हें लेकर 29 अप्रैल को घर आ गए थे और घर पर ही बुजुर्ग का इलाज किया जा रहा था, लेकिन बुधवार तड़के भरत यादव की मौत हो गई । मधुमक्खी के काटने से ही उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। इस मामले में दुखद पहलू यह है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग ने मृतक के परिवार की किसी तरह की कोई मदद नहीं की।

अगर सही समय पर भरत यादव को अच्छा इलाज मिल जाता तो फिर शायद उनकी जान नहीं जाती । पहले इलाज के लिए फूटी कौड़ी नहीं मिली और अब मौत के बाद मुआवजे की बाट परिजन जोह रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...