जांजगीर चाँपा

कुल्हाड़ी मारकर छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट….यह रही हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगहनी से मंगलवार की सुबह हत्या की जानकारी पुलिस को मिली, तत्काल पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची जहाँ शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला मृतक खोजराम साहू के छोटे भाई बलराम साहू ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या की है। जब पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लिया तो हत्या की वजह सामने आई आरोपी छोटे भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई मृतक शराबी था जो रोज रोज शराब के नशे में घर आकर परिजनों से लड़ाई झगड़ा और गाली गलौच करता था,

जिससे सभी परेशान थे, बीते सोमवार की रात भी मृतक शराब पीकर घर पहुँचा और विवाद कर लड़ाई करने लगा इसी दौरान आक्रोश में आकर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है वही आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...