रतनपुर

मामूली बात पर विवाद करते हुए युवक पर चाकू से हमला…पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – पार्टी के दौरान दो गुटों में आपसी झगड़े के बाद चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कहरापारा निवासी नीतेष कहरा ने 6 नवंबर को रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने बताया कि शाम को नीतेष,उद्धव बरिहा, संजय सिदार, उदित आर्मो के साथ दुलहरा तालाब के पास पार्टी कर रहे थे। इसी बीच उनके साथ गाली देने के बात को लेकर दुर्गेश साहू, राजू यादव व अन्य लोगों के बीच विवाद हो गया। जिसपर आरोपी युवकों ने उदित आर्मो पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में रतनपुर अस्पताल में भेजा गया था। इधर इस मामले में पुलिस ने आरोपियों कि खोजबीन शुरू की। जहा मुखबीर कि सूचना पर दुर्गेश कुमार साहू ,सिंघरी निवासी लोकेष कुमार कोशले, सरकंडा निवासी राजू यादव, अरविंद कौशिक,पंकज साहू के ठिकाने में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार