रतनपुर

नवरात्रि में उपजे विवाद की रंजिश को पूरा करने आरोपी ने प्रार्थी पर किया ईट से जानलेवा हमला,, बदहवास हालत में युवक को भेजा गया अस्पताल…

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – नवरात्रि पूजा के दौरान उपजे विवाद को लेकर युवक पर जानलेना हमला करने का मामला सामने आया है। जहां अपने रंजिश को पूरा करने आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखराम का है। जहां रहने वाले अश्वनी केंवट और महेश केंवट के बीच नवरात्रि पूजा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर महेश केंवट के सर पर अश्वनी केंवट के लिए खून सवार था। इसी बीच सोमवार रात करीब 11 बजे गांव के कैलाश के मोबाईल दुकान के ठीक बाहर अश्वनी केंवट बैठा हुआ था।

जिससे देख महेश केंवट ने अपना आपा खो दिया। और वहा पास में रखे ईट से अश्वनी केंवट पर हमला कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर कुछ समय में अश्वनी के पिता और कुछ लोग पहुंचे। जिन्होंने युवक को तत्काल रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रैफर कर दिया गया है। वही इस इस हमले से प्रार्थी के चेहरे में गंभीर चोटे आई है। इधर मामले में अश्वनी के पिता गर्जन केंवट ने यह सारी आप बीती बताते हुए मामले कि शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई हैं। जिसपर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार