बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूल में नर्सरी शिक्षिकाओं की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी…मंगाई गई दावा आपत्ति

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के 4 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नर्सरी शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया को गति देते हुए पात्र अभ्यार्थियों की मेरिट सूची शिक्षा विभाग ने जारी कर दी गई है जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 6 नर्सरी शिक्षिकाओं के संविदा पद को लेकर 13 जुलाई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए 28 जुलाई 2023 तक 968 आवेदन शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए थे। जिसके अवलोकन के बाद योग्यता के अनुसार विभाग द्वारा अंतिम मेरिट सूची निर्धारित कर जिले के एनआईसी वेब पोर्टल में जारी कर दिया गया है।

इनमे 103 लोगो को ही पात्र पाया गया है। जबकि 865 आवेदनों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। उक्त सूची में 21 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित किया गया है जहां किसी भी प्रकार से चयनित सूची में अभ्यार्थियों के योग्यता और अन्य मामलों में आपत्ति करता शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा कार्यालय पूर्ण कंपोजिट बिल्डिंग में उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं वहीं उन्होंने यह साफ किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अभ्यार्थियों से निरंतर बिलासपुर एनआईसी के पोर्टल का अवलोकन करने की अपील की है ताकि उन्हें भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...