रायपुर

बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रचार के दौरान झूमा झटकी की घटना….हमले का आरोप लगा भाजपाइयों ने किया थाने का घेराव

रमेश राजपूत

रायपुर – बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ आज शाम प्रचार के दौरान कुछ लोगों द्वारा झूमा झटकी की घटना सामने आई है, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर हमले का आरोप लगाते हुए समर्थकों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रचार के लिए शाम बैजनाथपारा गए हुए थे, जहाँ कुछ लोगों द्वारा उनके साथ झूमा झटकी की गई, इस दौरान मौजूद सुरक्षा कर्मियों और समर्थकों के द्वारा उन्हें बचाया गया। मामले में बृजमोहन अग्रवाल पर हमले की घटना से समर्थक आक्रोशित हो गए है जो सिटी कोतवाली थाने पहुँच घेराव कर नारेबाजी कर रहे है, जो कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से ऐसा करने का आरोप लगा रहे है, वही समर्थकों के साथ खुद बृजमोहन अग्रवाल भी थाने में मौजूद है और इस घटना की जानकारी दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार