बिलासपुर

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और घर मे पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार… सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की के लाख मना करने के बाद भी आरोपी लगातार नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करता था। जिससे तंग आकर युवती ने घटना की शिक़ायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुम्हारपारा जरहाभांठा निवासी रोहन लोहरे उसके साथ हमेशा छेड़खानी करता था। जिसे मना करने पर आरोपी ने युवती के घर में पथराव करने लगा। जिससे घबराई युवती ने घटना की शिक़ायत थाने में की। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ तत्काल मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच सिविल लाइन पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला जहा दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक दया जैसवानी, के साथ पेट्रोलिंग एवं थाना सिविल लाईन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी