बिलासपुर

यातायात बाधित करने वाली बसों को किया गया जब्त….निगम प्रशासन ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – इन दिनों निगम प्रशासन एक्शन मूड में नजर आ रहा है आपको बता दें शहर को स्मार्ट सिटी बनाने कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है साथ ही शहर को व्यवस्थित रखने के अलावा सड़क किनारे ठेले गुमटी लगाने वालों के ऊपर भी कार्यवाही की जा रही है।इसी तरह सड़क के किनारे वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने वालों को ई चालान भेजा जा रहा है। वही शुक्रवार को निगम की टीम ने शिव टॉकीज के पास स्थित राजधानी बस के ऑफिस के सामने खड़ी दो राजधानी बसों को जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजधानी बस का संचालक सड़क में ही बसों को खड़ा कर देता था,

जिससे यातायात बाधित हो रहा था, पर कई बार समझाइश देने के बाद भी संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसे देखते हुए निगम कमिश्नर के आदेश पर राजधानी बस को जप्त करने की कार्यवाही की गई है। ऐसा कई दिनों बाद हुआ है जब निगम प्रशासन ने निजी बस संचालक के ऊपर कार्यवाही करते हुए बसों को जप्त किया है। बता दें गुरुवार को नूतन चौक स्थित सुधा सेल्स संस्थान को भी सील किया गया था। इस कार्यवाही में निगम अधिकारियों के साथ अतिक्रमण दस्ते से संतोष वर्मा/ शिवबहादुर जायसवाल और निगम की टीम मौजूद थी।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार