बिलासपुर

चुनाव प्रचार के दौरान आपस में भीड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता…विवाद के बाद जमकर चले लात घुसे, एफआईआर दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जैसे जैसे चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, प्रत्याशियों के साथ ही उनके कार्यकर्ताओं में सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है, जिसकी ही बानगी है कि सोमवार शाम भाजपा और कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्ष के बीच लात घुसे तक चल गए। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवापारा का बताया जा रहा है। जहा कांग्रेस कार्यकर्ता और बीजेपी के पार्षद के बीच चुनाव प्रचार के दौरान उपजे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया है।

वही दोनो पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंकू पाण्डेय ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की जानकारी लेने गए वार्ड के एक व्यक्ति से पार्षद श्याम साहू के बीच विवाद में हस्तक्षेप करने पर पार्षद द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता पिंकू पाण्डेय के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तो वही बीजेपी कार्यकर्ता और वार्ड पार्षद श्याम साहू ने चुनाव प्रचार नहीं करने देने के नाम पर पिंकू पाण्डेय उर्फ विनय पांडे द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनो ही पक्षों ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जिस पर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार