मस्तूरी

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का हल्ला बोल… मस्तूरी विधायक के नेतृत्व में सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

उदय सिंह

मस्तूरी- प्रदेश में वर्षा की कमी और बिजली दरों की वृद्धि से किसानों को होने वाली परेशानियों पर भाजपा किसान मोर्चा ने चिंता जाहिर की है । विरोध स्वरूप आज मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार को निर्देशित किए जाने की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद मस्तूरी विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के समय बारदानों की कमी के कारण आर्थिक सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा था। यह स्थिति इस वर्ष निर्मित न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम सरकार द्वारा किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अल्प वर्षा की स्थिति से किसानों को फसल उत्पादन में नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके बावजूद सरकार ने बिजली की दरें बढ़ा कर उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

वहीं अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान है। संगठन ने बिजली कटौती बंद करने, प्रभावित तहसीलों को तत्काल सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। साथ ही धान खरीदी एक नवंबर से प्रारंभ करने और खरीदी के लिए पर्याप्त बारदानों की व्यवस्था करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार