पचपेड़ी

ट्रैक्टर ने सायकल सवार वृद्ध को लिया चपेट में…गंभीर रूप से घायल वृद्ध की हुई मौत…पचपेड़ी क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – शनिवार की शाम सायकल पर अपने खेत की ओर निकले वृद्ध को धान से लोड ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन जब मस्तूरी हॉस्पिटल लेकर पहुँचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोनसरी निवासी धरमलाल पटेल 68 वर्षीय किसानी कार्य करते थे। शनिवार की शाम करीब 6 बजे वे अपनी साइकिल लेकर खेत की ओर निकले थे। फसल को देखने के बाद वे घर लौटने के लिए निकले।

साइकिल सवार बुजुर्ग गांव के माता चौरा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। वृद्ध का सिर सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी धरमलाल के परिजनों को दी। इसके बाद घायल को मस्तूरी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। वही रविवार को पीएम की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार