बिलासपुर

बिलासपुर ज्वाली नाला रास्ते में युवतियों से हुई मोबाईल की लूट…बाइक सवार अज्ञात ने दिया घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राहगीरों के साथ मोबाइल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक ने बड़ी ही सफाई से राह चलती युवतियों के मोबाइल पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत शालिनी गंधर्व ने थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह दुकान में काम करती है। वह रोज की तरह गुरूवार को अपनी बहन शैली गंधर्व के साथ काम करने के लिये ऑटो में बैठकर अपने दुकान मध्यनगरी चौक जा रहे थे जहां पर दोनो बहन ऑटो से ज्वाली नाला के पास उतरकर पैदल मध्यनगरी चौक जा रहे थे। उस समय प्रार्थिया अपने हाथ में अपना और अपनी बहन का मोबाइल रखी थी। तभी बोहरा काम्पलेक्स के पास पहुंचे थे कि पीछे से अचानक एक काले रंग का मोटर सायकल में अज्ञात व्यक्ति आया जो प्रार्थीया के हाथ में रखे दोनों मोबाईल को चुपके से छीनकर चला गया। इधर मामले में प्रार्थिया के शिक़ायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...