बिलासपुर

VIDEO: टेंट गोदाम में भीषण आगजनी की घटना…तड़के सुबह मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह में रविवार सुबह आगजनी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जहा जनता टेंट हाउस का गोदाम जलकर पूरी तरह खाक हों गया। जिससे करीब 15 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह स्थित अपोलो अस्पताल के पीछे जनता टेंट हाउस के संचालक द्वारा अपने प्लॉट में शेड लगाकर उसे गोदाम के तरह उपयोग में ला रहा था। जहां कपड़े, गद्दे, कुर्सी, फर्नीचर सहित बड़ी मात्रा में सामानों को रखा गया था। सूत्रों कि माने तो उक्त गोदाम में रविवार सुबह करीब 3 बजे अचानक धुंआ उठने लगा।

और देखते ही देखते वह आग की लपटों में बदल गया। जहां मौजूद 3 वर्करों ने पीछे से भाग कर अपनी जान बचाई है। कुछ ही समय में आग ने पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने सरकंडा पुलिस को दी। इसके बाद भी फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर समय से नहीं पहुंची। हालांकि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। गोदाम में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। इस बीच आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आग को काबू में करने के लिए एक के बाद एक कर दो दमकलें बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया। इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार