रतनपुर

तेज रफ्तार ट्रक जा टकराई सड़क में खड़ी ट्रेलर से…हेल्पर की मौत, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें बिहार से रायपुर जा रही ट्रक क्रमांक CG 10 BM 8227 के चालक वीरेंद्र प्रजापति ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए सड़क पर खड़ी ट्रेलर ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उसकी ट्रक के हेल्पर रजनीकांत दुबे की मौत हो गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 10 BM 8227 के चालक वीरेंद्र प्रजापति और हेल्पर रजनीकांत दुबे बिहार से कोल्डड्रिंक लेकर रायपुर आ रहे थे,

तभी रतनपुर में हाइवे पर भेड़िमुड़ा मोड़ के पास चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ओवरटेक करते हुए सड़क पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बी. एल. 7904 के पीछे जा टकराई, जिससे ट्रक के हेल्पर रजनीकांत दुबे की मौके पर मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई आशीष कुमार दुबे ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है

जिस पर पुलिस ने टाटा 1512 ट्रक क्र CG 10 BM 8227 के चालक विरेन्द्र प्रजापति के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार