बिलासपुर

गिरोह बनाकर एक के बाद एक चोरियों को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार…. चोरी के जेवर खपाने में मदद करने वाला गोल्ड लोन कंपनी का मैनेजर भी आया लपेटे में, 4 लाख का माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – महंगे शौक को पूरा करने गैंग बनाकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। वही चोरी के जेवर को खपाने वाले गोल्ड लोन कंपनी का मैनेजर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 4 लाख के कीमती सामान और नगद बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 जनवरी को लक्ष्मी ग्रीन सिटी बिजौर निवासी सुनिल कुमार गुप्ता के सुने मकान का ताला तोड़कर एक लाख 27 हजार की चोरी हुई थी। इसी तरह 2 जनवरी देवनंदन नगर फेस 01 निवासी अनिल कुमार राठौर के घर में चोरो ने धावा बोलकर 12 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही राजकिशोर नगर निवासी विवेक मिश्रा के घर में 30 जनवरी को 25 हजार की चोरी हुई थी। इधर 31 जनवरी को नगोई निवासी गजेन्द्र कुमार के घर से 4 हजार की चोरी हुई थी। सभी की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच ए.सी.सी.यू. और सरकंडा पुलिस ने सयुक्त रूप से चोरी की खोजबीन शुरू की जहाँ उन्हें पता चला की लिंगियाडीह निवासी अनिल निषाद उर्फ अन्ना और भागीरथी साहू महंगे शौक को पूरा कर रहे है। जो पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है। जिन्हे पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वह चोरी किए 44 ग्राम जेवर को आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर पैसे लिए है। जिसमे उनका साथ ग्रीन पार्क काॅलोनी निवासी सैययद ईमरान हुसैन जो की गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर है उन्होंने दी है। जिसपर पुलिस ने खरीदार मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर नेकलेश चांदी का पायल सोने का चैन सोने का लाॅकेट सोने का चैन टाॅप्स सोने का रिंग सोने का रिंग चांदी की बिछिया सोने चांदी के अन्य आभुषण एवं साउंड स्टिम 01 नग स्मार्ट फोन, 02 नग हाथ घडी, एवं नगदी रकम 16 हजार रू कुल मशरूका लगभग 04 लाख रुपए बरामद किया है। वही

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उप निरीक्षक अजय वारे, उप निरीक्षक राज सिंह प्रभारी पुलिस चौकी मोपका उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, प्र.आर. बलवीर सिंह, देवमुन पुहुप, दीपक यादव, सत्या कुमार पाटले, निखिल जाधव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, विजेन्द्र रात्रे व थाना सरकण्डा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी