रायपुर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग…पुलिस ने की घेराबंदी, 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायपुर – शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में शिकायत मिलने पर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को उक्त क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29.11.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो में टिकटों की कालाबाजारी करते तुलसी बाराडेरा मंदिर हसौद निवासी अनिल जांगड़े,

आकाश कुमार धीवर तथा सिविल लाईन निवासी बबलू नायक एवं आशीष मिश्रा को पकड़कर उनके कब्जे से 13 नग टिकट जप्त कर दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई।

रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखीं जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार