बिलासपुर

डॉयल 112 के आरक्षक से अभद्रता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत डॉयल 112 में ड्यूटीरत आरक्षक से अभद्रता करने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 4 जून की है, जब ग्राम भठली में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर डॉयल 112 की टीम पहुंची थी। वहां आरोपी महेश यादव 28 वर्ष अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। आरक्षक द्वारा समझाइश देने पर महेश ने गाली-गलौज करते हुए डंडा उठाकर हमला करने की कोशिश की। उसी समय उसकी मां गीता बाई 50 वर्ष भी पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगी। इस मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 256/25 दर्ज कर आरोपी महेश यादव एवं गीता बाई के विरुद्ध भारतीय न्याया संहिता की धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है जिसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित मथुरा केशी व नवागढ़ थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार