कोरबा

दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से किया गया गिरफ्तार.. 6 माह से था फरार

दुर्गेश मरावी

कोरबा- चौकी हरदीबाजार में पीड़िता के मामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनकी भांजी( पीड़िता) दिनांक 17.11.2021 को प्रार्थी के घर अण्डीकछार मेहमानी में आयी थी कि दिनांक 02.12.2021 के 8:00 बजे रात्रि से 9:00 बजे रात्रि के दरम्यान कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी भांजी को भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर तत्काल अपराध की कायमी हेतु निर्देशित किया गया तब वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध दर्ज कर पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दिनांक 18.12.2021 को पीड़िता को बरामद कर पीड़िता से घटना के संबंध में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर पीड़िता अपने कथन में बताई कि दिनांक घटना 02.12.2021 को आरोपी जितेन्द्र जगत पिता मनमोहन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लिटियाखार थाना दीपका द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर भगाकर रायपुर ले गया था एवं पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के कथन के आधार पर मामले में आरोपी जितेंद्र जगत के विरूध्द धारा 366, 376 भादवि. 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई। प्रकरण का आरोपी घटना दिनांक से गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में लगातार ठिकाने बदल रहा था और सकुनत से फरार था,जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक नवीन देवांगन थाना प्रभारी कुसमुण्डा, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु रायपुर रवाना किया गया था,पुलिस टीम द्वारा रायपुर में आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया,आरोपी द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 26.05.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार